Tuesday, October 20th, 2026

 रणधीर कपूर ने किया कंफर्म, ये है करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे का नाम

 मुंबई 
करीना कपूर ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बीते दिन उनके बेटे के नाम को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं। ऐसी खबर थी कि करीना और सैफ ने अपने लाडले का नाम रख दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने कुछ नहीं बताया था लेकिन अब करीना के पिता रणधीर कपूर ने इसे कंफर्म किया है।

एक हफ्ते पहले ही रखा
दरअसल ऐसी चर्चा थी कि करीना और सैफ अपने छोटे बेटे को ‘जेह’ कहकर बुलाते हैं। पहली बार कपूर खानदान से किसी ने इस पर मुहर लगाई है। जी हां, ईटाइम्स से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि ‘हां, करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम जेह है।‘  नाम को कब फाइनल किया गया? इस सवाल पर रणधीर कपूर ने कहा कि ‘हमने एक हफ्ते पहले ही नाम को फाइनल किया है।‘
 

 

# रणधीर कपूर

Source : Agency

पाठको की राय